अवैध कब्जे में संचालित हो रही दुकानों पर होगी कार्रवाई

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई जोन क्रं. 3 मदर टेरेसा नगर अंतर्गत चंद्रा मोर्या अंडरब्रिज, मार्केट जोन, ओवरब्रिज एवं सेक्टर 2 छट तालाब का निरीक्षण निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।निगम आयुक्त ने चंद्रा मोर्या अंडरब्रिज में बरसाती पानी का भराव को देखा फिलहाल ब्रिज पूरी तरह खाली था । ब्रिज के नीचे 1 फीट ऊपर करने के लिए चर्चा की गई जिससे जल भराव की समस्या न हो ।

 अंडर ब्रिज के नीचे पेंटिंग कार्य का अवलोकन  आयुक्त ने किया  और शेष ब्रिज स्थलों में संदेश पूर्ण पेंटिंग  करने निर्देशित किया है । समीपस्थ मौर्या टाकिज के सामने रिक्त स्थल पर मार्केट जोन बनाने उपस्थित अभियंता को निर्देशित किए।

 नेशनल हाईवे में बने ओवरब्रिज के दिवारों एवं पिल्हरों में स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता लाने पेटिंग बनाया गया है, जिसका निरीक्षण कर दिवारों पर चिपकाए गए पोस्टर को हटाने निर्देशित किया गया है। आयुक्त ने सेक्टर 2 छठ तालाब का अवलोकन कर मूर्ति विसर्जन के लिए प्रतिबंधित एवं उद्यान सुधार करने निर्देशित किया।

संत करतार सिंह उद्यान का निरीक्षण करते हुए आवश्यक संधारण कार्य करने उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू को निर्देशित किया हैं।निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *