सेक्टर-5 में 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट

भिलाई। सेक्टर-5 से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां 17 वर्षीय नाबालिग छात्र एस भार्गव ने घर के पास बने गोदाम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक 12 वीं कक्षा का छात्र था और उसके पिता टेंट का काम करते हैं। गोदाम में टेंट का सारा सामान रखा हुआ था और वहीं उसने अपनी जान दे दी सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग और पैसों के लेन-देन का जिक्र हैं पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। सेक्टर 5 घर के सामने गणेश पंडाल बना हुआ है  पड़ोसियों ने भार्गव को खेलने के लिए बुलाया था लेकिन उसने मना कर दिया।

 खाना खाने के बाद वह देर तक गोदाम में ही बैठा रहा और अपनी मां से कहा कि दरवाजा खुला छोड़ देना वह बाद में घर के अंदर सोने आ जाएगा सुबह जब उसकी मां पूजा-पाठ के लिए उठीं और गोदाम में झांका तो बेटे को फांसी के फंदे में लटका देखकर उनके होश उड़ गए तुरंत पुलिस को सूचना दी गई|

 इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया वहीं सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि मौके से एक सुसाइडल नोट मिला है,  जिसमें एक लड़की और पैसों के लेन-देन का जिक्र है पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है तो वही परिजन सदमे में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *