दुर्ग पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 197 पुलिसकर्मियों का तबादला

दुर्ग।जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार दो प्रधान आरक्षकों समेत कुल 197 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, तबादला सूची में विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों में पदस्थ कर्मचारी शामिल हैं। यह कदम पुलिस बल में कार्यकुशलता बढ़ाने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए उठाया गया है।एसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि जिले में अपराध और व्यवस्था पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आवश्यकतानुसार रोटेशन और फेरबदल की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी, ताकि कानून व्यवस्था और बेहतर हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *