भिलाई।कलेक्टर अभिजीत सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे हुए तारामंडल बाल उद्यान में वूमेन फॉर ट्री योजना के अंतर्गत वृक्षारोपण किया। साथ ही महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त राजीव कुमार पांडेय द्वारा भी पौधों का रोपण किया गया । यह केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, इस योजना से नगरपालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत 8000 से अधिक पौधों का रोपण किया जा चुका है ।
40 उद्यानों व स्थलों में कुल 12500 पौधों का रोपण किया जाना स्वीकृत है। महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से वृक्षारोपण सह संरक्षण की योजना से बेरोजगार महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। वूमेन फॉर ट्री स्कीम शहर की हरियाली बढ़ाते हुए पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ महिलाओं को रोजगार प्रदान करते हुए सशक्त करने की भी योजना है ।
तत्पश्चात कलेक्टर ने नेहरू नगर पूर्व में निर्मित तारामंडल का अवलोकन कर संचालन के संबंध में चर्चा की। स्कूली बच्चों को तारामंडल में शैक्षणिक भ्रमण कराए जाने कहा।जिला कलेक्टर ने भिलाई में चल रहे निर्माण कार्य सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। वृक्षारोपण एवं अटल परिसर के निरीक्षण के दौरान महापौर नीरज पाल आयुक्त के साथ उपस्थित रहे ।
नेहरू नगर पूर्व स्थित नेहरू प्लेनेटोरियम का निरीक्षण कर वूमेन फॉर ट्री योजना अंतर्गत उद्यान में पौधारोपण किया । समीपस्थ अटल परिसर के निर्माणाधीन कार्य का अवलोकन किये । खुर्सीपार आई टी आई समीप गारमेंट फैक्ट्री का निर्माण किया जा रहा है जिसका अवलोकन किया गया।
खुर्सीपार SLRM सेंटर का निरीक्षण कर खाद निर्माण व पृथकीकरण के कार्य की जानकारी प्राप्त की । निरीक्षण का सिलसिला आगे भी चलता रहा और इस कड़ी में ग्राम सेमरिया स्थित निगम स्वामित्व की भूमि का अवलोकन किये और सीमांकन के लिए तहसीलदार को निर्देशित किये।