भिलाई-दुर्ग। सरयू पारीण ब्राम्हण समाज भिलाई-दुर्ग द्वारा समाज भवन ब्रह्म प्रकाश भवन स्मृति नगर में प्रतिभावान बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान ब्रह्म देव की पूजा-अर्चना से हुआ। पंडित हरे कृष्ण पांडे ने स्वस्ति वाचन के साथ पूजा संपन्न करवाई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजय तिवारी, कुलपति हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग एवं विशेष अतिथि प्रियंका शुक्ला, प्राचार्य डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल भिलाई थे।
दोनों का स्वागत समाज के पदापधिकारियों ने पुष्पहार, शाल व स्मृति चिन्ह देकर किया।इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले 29 बच्चों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समाज अध्यक्ष प्रभुनाथ मिश्र ने बताया कि हर वर्ष बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनका मनोबल बनाए रखने के लिए इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि समाज निर्धन बच्चों को चिन्हांकित कर उनकी शिक्षा की जिम्मेदारी भी उठाने का कार्य कर रहा है।विशेष अतिथि प्रियंका शुक्ला ने कहा कि माता-पिता बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें और अनुशासन, एकाग्रता व कौशल से ही जीवन में सफलता संभव है। मुख्य अतिथि डॉ. संजय तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज का मूल कार्य शिक्षा और ज्ञान देना है। उन्होंने बच्चों को चरित्र निर्माण व समाज निर्माण पर जोर देने की बात कही और प्रेरणादायक शब्दों से आशीर्वाद दिया।
जिन बच्चों को सम्मानित किया गया उनमें अंशिका मिश्र, सलोनी पांडे, प्रद्युम्न्य शुक्ला, आयुष मिश्रा, जाह्नवी शर्मा, हर्षिता मिश्रा, राजश्री पांडे, सिद्धार्थ पांडे, नीलम दुबे, शिविका शर्मा, किरण शर्मा, आरोही पांडे, नारायणी पांडे, रोहित मिश्रा, मान्या मिश्र, श्रेष्ठकांत दुबे, सुप्रांशु तिवारी, प्रतिष्ठा तिवारी, ईशा तिवारी, चेतना तिवारी, ख्याति शर्मा, अथर्व शर्मा, नैंसी शुक्ला, आश्व शर्मा, अनव शर्मा, अदिति मिश्र, आदर्श मिश्र, रिपुसुदन मिश्र, नभए शर्मा शामिल हैं।इसके अलावा हरिभूमि दैनिक के प्रभारी संदीप उपाध्याय और भिलाई नगर निगम के पार्षद पीयूष मिश्रा का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और महिला प्रकोष्ठ की टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम के प्रभारी विष्णु पाठक ने आभार व्यक्त किया। संचालन सचिव सुनील मिश्र ने किया और बच्चों को प्रेरक कविताएँ व सुझाव प्रस्तुत किए।