भिलाई में सड़क पर रफ्तार का कहर, टैंकर की चपेट में आए दो युवक

भिलाई। दुर्ग जिले में रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह केमिकल से भरे एक टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में गौतम नगर खुर्सीपार निवासी जितेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से खुर्सीपार से छावनी की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान शंकर नगर के पास तेज रफ्तार केमिकल टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र का सिर टैंकर के चक्के के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को अस्पताल पहुँचाया और टैंकर चालक को पकड़कर छावनी पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।इस हादसे से क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है। लोग प्रशासन से भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *