फ्लेक्स बोर्ड लगाते वक्त करंट की चपेट में आया युवक, एक की मौत – तीन घायल

बलरामपुर। जिले के नगर पंचायत वाड्रफनगर पुलिस चौकी के पास सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। फ्लेक्स होर्डिंग बोर्ड लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक युवक की पहचान दीपक राम के रूप में की गई है। वहीं घायल युवक बलरामपुर जिले के थाना राजपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को वाड्रफनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि फ्लेक्स बोर्ड लगाते समय बिजली के तार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं घायलों के बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *