Air Travel : त्योहार पर उड़ान भरना हुआ महंगा, फ्लाइट टिकटों में भारी वृद्धि

नेशनल डेस्क। इस दिवाली, देश भर में घर लौटने वाले यात्रियों की जेब पर भारी बोझ पड़ेगा। इस साल हवाई किराए में जबरदस्त वृद्धि देखी जा रही है। कई प्रमुख शहरों से जयपुर जैसे लोकप्रिय गंतव्यों तक उड़ानों के किराए सामान्य से चार से पांच गुना तक बढ़ गए हैं। यह स्थिति केवल एक दिन के लिए नहीं, बल्कि पूरे त्योहारी सीजन में बनी हुई है।

एक दिन की फ्लाइट का किराया

मुंबई, बेंगलुरु और पुणे जैसे शहरों से जयपुर तक उड़ानों की कीमतें इस प्रकार हैं:

रूटएयरलाइनउड़ानों की संख्याकिराया (लगभग)
मुंबईएयर इंडिया एक्सप्रेस2₹16,500 – ₹19,185
इंडिगो4₹19,184 – ₹20,941
एयर इंडिया3₹26,038 – ₹27,079
बेंगलूरुएयर इंडिया एक्सप्रेस2₹22,069
इंडिगो4₹25,373 – ₹25,583
पुणेएयर इंडिया एक्सप्रेस1₹16,500
इंडिगो1₹17,149
स्पाइसजेट1₹18,199
हैदराबादएयर इंडिया एक्सप्रेस2₹11,715 – ₹14,533
इंडिगो3₹12,022 – ₹14,752
चेन्नईइंडिगो1₹18,541
गोवाइंडिगो1₹18,696

विकल्प सीमित, यात्री फंसे

त्योहार मनाकर लौटने वाले यात्रियों के लिए भी सस्ता विकल्प उपलब्ध नहीं है। लंबी दूरी की ट्रेनों में Reservation पहले ही भर चुका है, जबकि नई विशेष ट्रेनों की बुकिंग भी तुरंत फुल हो जाती है। ऐसे में यात्री या तो महंगा हवाई किराया चुकाएं या घर आने का जोखिम उठाएं।

डीजीसीए की भूमिका पर सवाल

वायु परिवहन नियामक डीजीसीए की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि एयरलाइन कंपनियां त्योहार के अवसर पर मनमाने किराए वसूल रही हैं और इस पर किसी प्रकार का नियंत्रण नहीं हो रहा।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाले वर्षों में भी त्योहारी मौसम में यात्रियों के लिए हवाई यात्रा और महंगी और कठिन हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *