मुंबई। सोशल मीडिया पर अभिनेता राघव जुयाल और अभिनेत्री शहनाज गिल के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब खुद शहनाज गिल ने प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो के बाद दोनों के अफेयर की अटकलें तेज हो गई थीं, लेकिन शहनाज ने इन खबरों को तूल देने से इनकार करते हुए अपनी निजी जिंदगी पर टिप्पणी करने से साफ मना कर दिया।
एक हालिया इंटरव्यू के दौरान जब उनसे राघव जुयाल के साथ रिश्ते को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “प्लीज मुझसे पर्सनल सवाल मत पूछिए।” शहनाज ने स्पष्ट किया कि वह अपनी निजी जिंदगी पर सार्वजनिक रूप से बात नहीं करना चाहतीं।
उन्होंने राघव जुयाल को अपना अच्छा दोस्त बताते हुए बातचीत का रुख उनकी प्रोफेशनल लाइफ की ओर मोड़ दिया। शहनाज ने कहा कि राघव ने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है और उनकी उपलब्धियां प्रेरणादायक हैं।
शहनाज गिल ने फैंस से राघव की आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ को समर्थन देने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म राघव के करियर के लिए अहम है और दर्शकों को सिनेमाघरों में जाकर इसे जरूर देखना चाहिए।
विवेक बी. अग्रवाल के निर्देशन में बनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ 30 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में राघव जुयाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ संजय कपूर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर निहारिका एनएम भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते दिखाई देंगे।