मुंबई। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर अपने मजाकिया अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे का दिन उनके लिए पर्याप्त नहीं है और इसे 36 घंटे का होना चाहिए, क्योंकि करने के लिए अभी भी बहुत काम बाकी रह जाता है।
अपने ब्लॉग में बिग बी ने समय की कमी को लेकर विचार साझा करते हुए लिखा कि अगर दिन 36 घंटे का हो जाए तो भी शायद आगे चलकर इसे 48 घंटे करने की मांग उठ जाएगी। उन्होंने जीवन के निरंतर आगे बढ़ते समय और उसकी गति पर भी हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी की।
अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि अब समय हो गया है कि कुछ मनोरंजन किया जाए और उन्होंने फुटबॉल मैच देखने की बात कही, जिससे उनका पोस्ट और भी मजेदार हो गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा – “हाहाहाहाहा.. कितना मज़ा आया..!”
बताया जा रहा है कि यह पोस्ट संभवतः फीफा विश्व कप 2026 के दौरान पुर्तगाल और कांगो के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले से जुड़ा था, जो 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
वर्कफ्रंट की बात करें तो Kalki 2898 AD के सीक्वल को लेकर भी अमिताभ बच्चन व्यस्त हैं। यह एक साइंस-फिक्शन फंतासी फिल्म है, जिसका निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। फिल्म प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे।
फिल्म की कहानी एक डिस्टोपियन भविष्य (2898 ई.) में आधारित है, जहां एक गर्भवती महिला और उसके अजन्मे बच्चे की रक्षा के मिशन को दिखाया गया है, जिसे भगवान विष्णु के अंतिम अवतार ‘कल्कि’ से जोड़ा जाता है।