लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप एवं एस.आर. हॉस्पिटल एंड कॉलेज दुर्ग का वार्षिक कैलेंडर जारी

दुर्ग। लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप एवं एस.आर. हॉस्पिटल एंड कॉलेज दुर्ग द्वारा नववर्ष के अवसर पर वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया। यह कैलेंडर शासकीय अवकाशों के साथ-साथ हिन्दू नववर्ष, पर्व-त्योहारों एवं धार्मिक तिथियों की विस्तृत जानकारी समेटे हुए है, जिससे आमजन को वर्ष भर उपयोगी मार्गदर्शन मिलेगा।

कैलेंडर की विशेषता यह है कि इसमें प्रतिमाह सभी राशियों का फलादेश भी शामिल किया गया है, जिससे ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहा है। यही कारण है कि छोटे-बड़े सभी प्रतिष्ठानों में इस कैलेंडर की मांग लगातार बढ़ रही है।

गुरुवार को लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप की टीम ने केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन से भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और कैलेंडर की प्रति भेंट की। इसके साथ ही मंत्री, विधायक एवं प्रशासनिक कार्यालयों में भी कैलेंडर पहुंचाया गया।

इसी क्रम में लोकतंत्र प्रहरी एवं लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप तथा एस.आर. हॉस्पिटल एंड कॉलेज के चेयरमैन संजय तिवारी ने अपने साथियों के साथ दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा से मुलाकात कर नववर्ष की बधाई दी और कैलेंडर की प्रतियां सौंपीं।

दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप की इस पहल की सराहना करते हुए पूरी टीम को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और जनहित में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर कमल किशोर शर्मा एवं लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप एवं एस. आर. हॉस्पिटल एवं कॉलेज के चेयरमैन संजय तिवारी व ओम नमः शिवाय व अन्य पुलिस अधिकारी गण उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *