BCCI ने किया India A स्क्वॉड का ऐलान, युवा खिलाड़ी को मिली कप्तानी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा कर दी है। चयन समिति ने इस दौरे के लिए युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से सजी 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। टीम की कप्तानी तिलक वर्मा को सौंपी गई है, जबकि रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया है।

इस टीम चयन में सबसे ज्यादा चर्चा 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की हुई है। इतनी कम उम्र में इंडिया ए टीम में जगह बनाकर उन्होंने सभी को चौंका दिया है। क्रिकेट जगत की नजरें अब इस युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन पर टिकी होंगी।

इसके अलावा आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रियांश आर्य को भी टीम में शामिल किया गया है। चयनकर्ताओं ने आयुष बदोनी, निशांत सिंधु और हर्ष दुबे जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका देकर टीम को मजबूत संतुलन देने की कोशिश की है।

विकेटकीपर के तौर पर प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र को टीम में जगह मिली है।

ट्राई नेशन वनडे सीरीज के सभी मुकाबले दांबुला में खेले जाएंगे, जहां इंडिया ए का सामना श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए से होगा। तेज गेंदबाजी आक्रमण में यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अरशद खान को शामिल किया गया है।

वहीं सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम ऑलराउंडर और स्पिन विभाग में टीम को मजबूती देंगे। सीमित ओवरों की इस सीरीज के बाद इंडिया ए टीम श्रीलंका ए के खिलाफ गॉल में दो मल्टी-डे मुकाबले भी खेलेगी। हालांकि रेड बॉल सीरीज के लिए अलग टीम का ऐलान बाद में किया जाएगा।

इंडिया ए स्क्वॉड:

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अरशद खान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *