यरूशलम/तेल अवीव। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तेहरान ने अपने “कर्मों की भारी कीमत चुकाई है” और वहां के मौजूदा शासन की बुनियादें कमजोर हो चुकी हैं।
मोसाद कार्यक्रम में दिया बयान
नेतन्याहू ने यह बात मोसाद प्रमुख डेविड बरनिया के विदाई समारोह के दौरान कही। इसके बाद उन्होंने अपने बयान के प्रमुख अंश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी साझा किए।
ईरान को दी सख्त चेतावनी
इजरायली प्रधानमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी इजरायल के खिलाफ साजिश करेगा, उसकी योजनाएं विफल होंगी और उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि ईरान पहले ही बड़ी कीमत चुका चुका है और उसकी व्यवस्था अब पहले जैसी नहीं रह सकती।
मोसाद की जमकर तारीफ
अपने संबोधन में नेतन्याहू ने इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद की भी सराहना की। उन्होंने इसे दुनिया की सबसे प्रभावी खुफिया और आतंकवाद-रोधी एजेंसियों में से एक बताया।
डेविड बरनिया के कार्यकाल की प्रशंसा
नेतन्याहू ने मोसाद प्रमुख डेविड बरनिया के 30 साल के कार्यकाल को इजरायल के सुरक्षा इतिहास का महत्वपूर्ण दौर बताया और उनकी उपलब्धियों की सराहना की।
वैश्विक तनाव के बीच बयान
नेतन्याहू का यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम एशिया में पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक हलचल तेज है।