RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% घटा, EMI में मिलेगी राहत

नई दिल्ली: भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने शुक्रवार को बड़ा निर्णय लेते हुए रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कमी की घोषणा की। इस कटौती के बाद नई रेपो रेट 5.25% हो गई है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि संशोधित दरें तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं।
इस फैसले से गृह ऋण सहित अन्य कर्ज की ईएमआई कम होने की उम्मीद है और बैंकें भी सस्ते ब्याज दरों पर लोन देने की स्थिति में आ जाएँगी।

गवर्नर मल्होत्रा के अनुसार, बीता महीना अर्थव्यवस्था के लिए चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन आगे के महीनों में विकास दर और महंगाई—दोनों मोर्चों पर सुधार की संभावना है। आरबीआई महंगाई को 2% लक्ष्य के करीब लाने पर फोकस कर रहा है।
दूसरी तिमाही में देश की वास्तविक जीडीपी ग्रोथ 8.2% दर्ज की गई थी और चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में विकास दर लगभग 8% रहने का अनुमान है।

इस वर्ष आरबीआई ने लगातार चौथी बार रेपो रेट घटाई है—

  • फरवरी: 25 बेसिस प्वाइंट
  • अप्रैल: 25 बेसिस प्वाइंट
  • जून: 50 बेसिस प्वाइंट
  • दिसंबर: फिर 25 बेसिस प्वाइंट

इस तरह साल 2025 में रेपो रेट में कुल 125 बेसिस प्वाइंट (1.25%) की कमी की जा चुकी है। दो तिमाहियों तक दरें स्थिर रखने के बाद यह दर अब 6.50% से घटकर 5.25% पर आ गई है।

आरबीआई के इस निर्णय का सीधा असर शेयर बाजार में भी देखने को मिला।
सेंसेक्स 200 से अधिक अंकों की तेजी के साथ 85,500 के ऊपर ट्रेड करता दिखा, वहीं निफ्टी भी लगभग 75 अंकों की बढ़त के साथ 26,110 तक पहुँच गया। निफ्टी बैंक में 364 अंकों की मजबूत उछाल देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *