भिलाईवासियों को राज्य स्थापना दिवस पर बड़ी सौगात, BSP रिटेंशन स्कीम में ₹6 प्रति वर्गफीट पर बनी सहमति

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भिलाई वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भिलाई इस्पात संयंत्र के आवासों में रह रहे रिटेंशनधारियों और थर्ड पार्टी आवासधारियों के लिए लंबे समय से चली आ रही रिटेंशन की समस्या से अब निजात मिलने जा रही है।

सांसद विजय बघेल जी एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  प्रेम प्रकाश पाण्डे जी के अथक प्रयासों से एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में बीएसपी आवास रिटेंशन स्कीम में राहत को लेकर ₹6 प्रति वर्गफीट की दर पर सहमति बनी है।

आज सांसद  विजय बघेल जी का भिलाई के नागरिकों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि यह निर्णय हजारों परिवारों को बड़ी राहत देगा।

इस उपलब्धि पर भाजपा प्रदेश संवाद प्रमुख, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ,  शारदा प्रसाद गुप्ता ने कहा — _”यह भिलाई की जनता की बड़ी जीत है। सांसद विजय बघेल जी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डे जी ने दिल्ली से लेकर भिलाई तक इस मुद्दे को मजबूती से उठाया।

 राज्य स्थापना दिवस पर इससे बड़ा तोहफा नही हो सकता इस अवसर पर प्रमुख रूप से कन्हैया सोनी सुभाष साव भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक विनोद उपाध्याय सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी निशु पांडे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य वीरेंद्र साहू रविशंकर सिंह राजेश सिंह डागेशवर  परगनिया रामकुमार धनकर  सुभाष शर्मा  संतोष जयसवाल बंटी नाहर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक मनोज तिवारी सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *