बड़ी खबर! प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, प्रधानमंत्री की सलाह पर हुआ बड़ा फैसला

भोपाल नीट पेपर लीक मामले के बाद केंद्रीय राजनीति में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंप दी गई है।

प्रह्लाद जोशी पहले से ही केंद्र सरकार में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे हैं। अब उन्हें अपने मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर यह निर्णय लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि नई व्यवस्था लागू होने तक प्रह्लाद जोशी शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।

गौरतलब है कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में लगातार विरोध-प्रदर्शन और सवाल उठ रहे थे। इसी बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय के कामकाज में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए प्रह्लाद जोशी को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *