CG Tahsildar Transfer: राजस्व विभाग ने जारी की तबादला सूची, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों का हुआ स्थानांतरण

रायपुर छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग के अमले में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला किया है। ये अधिकारी प्रदेश की अलग-अलग तहसीलों में अपनी सेवाएं दे रहे थे। तबादले को लेकर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के तहत संबंधित अधिकारियों को नई जगहों पर पदस्थ किया गया है। तबादले के बाद अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

राजस्व विभाग में किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में उठाए गए कदम के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, तबादले की पूरी सूची में किन अधिकारियों को कहां पदस्थ किया गया है, इसकी विस्तृत जानकारी विभागीय आदेश में दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *