सूरजपुर से गरियाबंद तक मुख्यमंत्री साय का व्यस्त दौरा, शपथ ग्रहण और विकास कार्यों के लोकार्पण में रहेंगे शामिल

रायपुर, 17 जून। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार को सूरजपुर और गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के साथ-साथ विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सूरजपुर पहुंचेंगे। दोपहर 12:10 बजे वे सूरजपुर जिले के शिवनंदनपुर स्थित वार्ड क्रमांक 06, बंचरपारा में आयोजित नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे और जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री गरियाबंद जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3 बजे वे गरियाबंद के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात जनता को मिलेगी।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री दर्रापारा, गरियाबंद में नव निर्मित कचना धुरवा गोंडवाना भवन का लोकार्पण भी करेंगे। यह भवन सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।

सभी कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:15 बजे रायपुर लौटेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्रीय विकास को गति देने, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय निकायों को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *