- डॉ. तीजन बाई का निधन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति – मुख्यमंत्री
दुर्ग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर पहुँचे, जहाँ उन्होंने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपनी अद्वितीय कला-साधना और विलक्षण प्रतिभा के माध्यम से पंडवानी को वैश्विक मंच पर विशिष्ट पहचान दिलाई और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। उनका योगदान लोक संस्कृति के संरक्षण और प्रसार में अविस्मरणीय रहेगा। डॉ. तीजन बाई का निधन छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।