रायपुर, 10 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार को दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे धमधा विकासखंड के ग्राम मडियापार में आयोजित ‘पोरा महोत्सव 2026’ और भिलाई के रिसाली सेक्टर स्थित दशहरा मैदान में आयोजित ‘पोला उत्सव’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
दोपहर 2:15 बजे रायपुर से होंगे रवाना
मुख्यमंत्री साय दोपहर 2:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 2:20 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से वे 2:25 बजे हेलीकॉप्टर से दुर्ग जिले के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री 2:45 बजे ग्राम मडियापार के पोला मैदान स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद 2:50 बजे कार से रवाना होकर 2:55 बजे ग्राम मडियापार पहुंचेंगे। यहां वे 3 बजे से 3:45 बजे तक ‘पोरा महोत्सव 2026’ में शामिल होंगे।
रिसाली में पोला उत्सव में होंगे शामिल
मडियापार में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 3:50 बजे रवाना होकर 3:55 बजे पोला मैदान हेलीपेड पहुंचेंगे। वहां से 4:15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा भिलाई के लिए रवाना होंगे और 4:20 बजे जयंती स्टेडियम, सरस मेला मैदान स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 4:25 बजे कार से दशहरा मैदान, रिसाली सेक्टर, भिलाई पहुंचेंगे। यहां वे 4:25 बजे से 5:10 बजे तक ‘पोला उत्सव’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम 5:50 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे
पोला उत्सव के बाद मुख्यमंत्री साय 5:10 बजे रिसाली सेक्टर से रवाना होकर 5:15 बजे जयंती स्टेडियम हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद 5:20 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे और 5:40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री 5:45 बजे कार से रवाना होकर 5:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।