रायपुर, 6 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को बिलासपुर और रायपुर में आयोजित तीजा तिहार एवं तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे। इसके बाद 1:20 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचकर 1:25 बजे हेलीकॉप्टर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 1:55 बजे एसईसीएल हेलीपैड, बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा 2:05 बजे बी.आर. यादव इनडोर स्टेडियम, बहतराई पहुंचेंगे। वे दोपहर 2:05 बजे से 3:05 बजे तक तीजा तिहार कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 3:05 बजे बहतराई से रवाना होकर 3:10 बजे एसईसीएल हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 3:15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 3:45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर पहुंचने के बाद 3:50 बजे कार से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और 3:55 बजे वहां पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से कबीर नगर स्थित दशहरा मैदान के लिए रवाना होंगे। यहां शाम 6 बजे से 7 बजे तक तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 7 बजे दशहरा मैदान से रवाना होकर 7:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद उनका आरक्षित कार्यक्रम रहेगा।
मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम में बिलासपुर में तीजा तिहार और रायपुर में तीजा-पोरा तिहार प्रमुख आकर्षण रहेंगे।