CM Today Schedule: सीएम साय का आज नवा रायपुर से खरोरा तक दौरा, बैठकों से लेकर CM Trophy फुटबॉल तक व्यस्त कार्यक्रम

रायपुर/नवा रायपुर :मुख्यमंत्री आज मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को पूरे दिन व्यस्त कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। वे सुबह रायपुर स्थित अपने निवास से नवा रायपुर अटल नगर के लिए प्रस्थान करेंगे और दिनभर प्रशासनिक बैठकों से लेकर खेल कार्यक्रम तक विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे सिविल लाइन, रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन पहुँचेंगे। यहाँ वे दोपहर 1:30 बजे तक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, जिसमें प्रशासनिक और विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से खरोरा, जिला रायपुर के लिए रवाना होंगे। खरोरा में वे दोपहर 3 बजे से 3:45 बजे तक आयोजित CM Trophy All India Football Championship में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 3:50 बजे हेलीकॉप्टर से बरोरा होते हुए पुनः नवा रायपुर लौटेंगे। शाम 5 बजे मंत्रालय में प्रशासनिक एवं विकास कार्यों को लेकर एक और समीक्षा बैठक करेंगे।

दिन के अंत में मुख्यमंत्री शाम 7:30 बजे अपने निवास, रायपुर वापस लौटेंगे।
पूरे दिन मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *