CM Today Schedule: कार्यमंत्रणा समिति की बैठक से विधानसभा सत्र तक, जानें आज का पूरा कार्यक्रम

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही में शामिल होंगे। दिनभर उनका कार्यक्रम विधानसभा से जुड़ी बैठकों और सदन की कार्यवाही पर केंद्रित रहेगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 9:55 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 10:00 बजे विधानसभा के समिति कक्ष बी-1 में आयोजित कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही, कार्यसूची और विभिन्न विधायी कार्यों को लेकर चर्चा की जाएगी।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक विधानसभा सत्र की कार्यवाही में मौजूद रहेंगे। इस दौरान सदन में विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, सरकारी विधेयकों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे विधानसभा परिसर से रवाना होंगे और शाम 5:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *