रायपुर, 28 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:00 बजे से 1:15 बजे तक आयोजित ‘आपातकाल स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:15 बजे ऑडिटोरियम से प्रस्थान कर 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।