छत्तीसगढ़ में कोरोना की फिर दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में मिले संक्रमित मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश के रायपुर और राजनांदगांव जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। स्वाइन फ्लू के मामलों के बीच कोरोना संक्रमण की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर में मिले संक्रमित मरीज का होम आइसोलेशन में इलाज जारी है, जबकि राजनांदगांव में मिले मरीज का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। दोनों मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक निगरानी रखी जा रही है।

संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। मरीजों के परिजनों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लक्षण दिखने पर जांच कराने की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना संक्रमण के संभावित लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतने और तत्काल जांच कराने की अपील की है। साथ ही चिकित्सकीय सलाह लेने और संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा गया है।

भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी जरूरी

विभाग ने लोगों को विशेष रूप से भीड़भाड़ वाली जगहों पर सतर्क रहने, बीमारी के लक्षण होने पर जांच कराने और चिकित्सकीय सलाह लेने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग दोनों जिलों में सामने आए मामलों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *