भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ निगम की कार्रवाई

  • फल ठेलों और दुकानों से वसूला जुर्माना
  • शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का अभियान तेज

भिलाईनगर, 16 जून। शहर को पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

 इसी सिलसिले में निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के कड़े निर्देश पर जोन-1 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वार्ड क्रमांक 10, लक्ष्मी नगर क्षेत्र में एक विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने फल-सब्जी ठेलों और कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की।लाइसेंस की भी हुई जांच, कई दुकानों पर  जुर्माना लगाया.

अभियान के दौरान अधिकारियों ने न केवल प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की जब्ती की, बल्कि दुकानों के अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) की भी सघन जांच की।निरीक्षण के दौरान कुल 15 ठेलों और दुकानों में नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिस पर नगर निगम की टीम ने तत्काल चालानी कार्रवाई की। कई फल ठेलों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर 50 से 100 रुपये तक का जुर्माना लगाया गया।

नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 11 फल और सब्जी ठेलों का चालान काटा गया। बिना लाइसेंस चल रही दुकानों पर बड़ी कार्रवाईनिगम की इस कार्रवाई के दौरान एक जूता दुकान और एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर अनुज्ञप्ति लाइसेंस नहीं पाया गया।  इस गंभीर नियम उल्लंघन के लिए दोनों दुकानों पर 500-500 रुपये का भारी जुर्माना ठोका गया।  इस पूरी कार्रवाई के तहत सोनू चौहान, किशन, राहुल सोनकर, विक्की, छोटू सोनकर, सुजीत, सुनील, जोगिंदर, उमेश साह, लगन देवी, अजय और गणेश सहित अन्य व्यापारियों पर चालान बनाया गया।  टीम ने मौके पर कुल 2,120 रुपये की जुर्माना राशि वसूली।

नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि शहर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए यह विशेष अभियान आगे भी बिना रुके लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। और हरा-भरा बनाने में सहयोग देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *