- एस आर हॉस्पिटल एवं लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप ने दी बधाई
- चेयरमेन संजय तिवारी ने टीम के साथ गुलदस्ता भेंट की
दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री व दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव का जन्मदिन सोमवार 15 जून मनाया गया । इस अवसर पर शहर सहित पूरे प्रदेश से उनके समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं ने भी ट्वीट कर उन्हें दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान एस आर हॉस्पिटल एवं लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप ने बधाई दी.मानस भवन ने सामने स्थित सेवा सदन में सोमवार को सुबह से ही केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव के जन्मदिन के अवसर पर भीड़ उमड़ी थी यहां देर रात तक बधाई देने वालों का ताँता लगा रहा.दुर्ग के चिखली स्थित एस आर हॉस्पिटल एवं लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप के चेयरमेन एवं संपादक संजय तिवारी भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव को गुलदस्ता भेंट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए ढेरों शुभकामनाएं दी.

इस अवसर पर एस आर हॉस्पिटल एवं लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप के चेयरमेन एवं संपादक संजय तिवारी के साथ समाजसेवी विष्णु पाठक और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कमल शर्मा, पत्रकार सुरेंद्र ठाकुर,नाहीद शेख भी उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए शहर और प्रदेश के विकास के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।
शहर वासियों से मिले इस प्यार और सम्मान से आत्मविभोर हुवे मंत्री गजेंद्र यादव ने शुभचिंतकों के स्नेह और आशीर्वाद के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वे जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ आगे भी पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।