धमधा। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री एवं पूर्व नगर पंचायत धमधा अध्यक्ष राजीव गुप्ता के जन्मदिन के अवसर पर धमधा में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी जनसैलाब उमड़ा। जन्मदिन समारोह में पूर्व कृषि मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविंद्र चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने राजीव गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
इस दौरान पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने राजीव गुप्ता की राजनीतिक एवं सामाजिक सक्रियता, कांग्रेस संगठन के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के निर्वहन और क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी में राजीव गुप्ता ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।
शिवकुमार वर्मा ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमधा के अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा ने राजीव गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजीव गुप्ता लंबे समय से संगठन और क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि लोगों का उनसे निरंतर जुड़ाव है।
इस अवसर पर राजीव गुप्ता ने कहा कि “जन-जन के नेता, विकास पुरुष आदरणीय रवींद्र चौबे जी का मेरे जन्मदिन पर आगमन मेरे लिए सबसे बड़ा सौभाग्य है। वहीं सैकड़ों कार्यकर्ताओं और आमजन का जो प्यार और आशीर्वाद मुझे मिला है, वह मेरे लिए जीवन की बड़ी पूंजी है।”
उन्होंने कहा कि रवींद्र चौबे ने अपने कार्यकाल में पूरे क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी और साजा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि “रविंद्र चौबे जी जैसे देवतुल्य नेता ने क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है। आने वाले वर्षों तक साजा विधानसभा में उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की मिसाल बनी रहेगी।”
समारोह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने रविंद्र चौबे और राजीव गुप्ता का अभिनंदन किया। राजीव गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह और विश्वास उन्हें लगातार जनसेवा एवं संगठन के लिए काम करने की प्रेरणा देता रहेगा।
इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा, दानेश्वर साहू, शमशीर कुरैशी,निर्मल जैन, मधुसूदन राणा, अरुण साहू,जालम पटेल, राज पटेल, संतलाल बंजारे, हिम्मत ढीमर, ज्वाला साहू, अघ्नु पाल, राजेश मानिकपुरी, बंटी वैष्णव, जीवन निर्मलकर, जितेंद्र वर्मा, परमेश्वर यादव, देवेंद्र चंदेल, यगेन्द्र दिल्लीवार, योगेश साहू, रेवा बंजारे, लुमेश्वर पटेल, रामकुमार पटेल, रोमन पटेल, टीकाराम उमरे, श्रवण साहू, आकाश द्विवेदी, विजय दीमर, सुरेश ढीमर, सुमन्त ताम्रकार, विनोद पटेल, त्रिलोकी पटेल, रामचन्द्र जंघेल, पप्पू सोनवाने, मुकेश वर्मा, निक्की राजपूत, बब्बू वैष्णव, अनिल साहू, ललित सोनकर, रजत नायक, केबी वर्मा, कन्हैया साहू, चन्द्रशेखर वर्मा,रज्जू ढीमर, दुखित पटेल, किशोर धार्मिक, कलीम कुरैशी, आनंद ढीमर, दुखवा मरार, दिलीप जंघेल, रामजी पटेल, हीरा साहू, सतकुमार निषाद, प्रकाश कश्यप, जगन्नाथ वर्मा, मिथलेश साहू, निकेश यदु, पुकेश्वर हरमुख, रवि हरमुख, हलधर यादव, सबीर कोसरे दशरथ साहू, संतोष यादव,हेमंत बनजारे,तुलाराम रत्नाकर,रमेश्वर साहू,भानु साहू,संतानु साहू,गंगाधर निषाद,रामकुमार पटेल,रामजी पटेल,ठाकुर साहू,गंगू वर्मा,हेमंत बनजारे,अनिल साहू नकुल पटेल, कुबेर मानिकपुरी, नन्द निर्मलकर, देवनाथ सोनकर, महेंद्र यादव, दीनू पटेल, बंटी राजपूत, मनोज यादव, ओम ताम्रकार, राधे साहू, उमेशचंद्र यादव, विक्रांत ठाकुर, डामन लोधी, नारायण वर्मा, केश वैष्णव, नरोत्तम वर्मा, डाकेन्द्र साहू, गिरिवर पटेल, तुलसी पटेल, भुनेश्वर नेताम, बुधराम साहू, हेमलाल साहू, टिकेश यदु, चेतन कश्यप,कमलेश बंजारे, संदीप गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।