Bollywood : बॉलीवुड में वर्ष 2025 कई बड़ी फिल्मों की वजह से सुर्खियों में रहा, लेकिन जिस प्रोजेक्ट ने शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान खींचा, वह है ‘धुरंधर’। साल की शुरुआत में इसकी घोषणा होते ही फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई थी और अब इसे दिसंबर में विश्वभर के सिनेमाघरों में उतार दिया गया है।भारी स्टारकास्ट और बड़े कैनवस पर बनी यह फिल्म अब दर्शकों की परीक्षा पर खरी उतरने को तैयार है।
फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन जैसे दिग्गज कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इनके लुक्स और डायलॉग्स फैंस के बीच चर्चा में रहे। अब जब फिल्म अपनी ओपनिंग का इंतज़ार कर रही है, तब इसकी स्टारकास्ट की फीस भी सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि फिल्म का कुल बजट लगभग 280 करोड़ रुपये के आसपास है।
रणवीर सिंह
फिल्म में रणवीर सिंह ने जेएसपीएम के शर्मा की केंद्रीय भूमिका निभाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग 30 से 50 करोड़ रुपये तक चार्ज किए हैं।
उनकी भूमिका को फिल्म का सबसे मजबूत किरदार माना जा रहा है।
अर्जुन रामपाल
मेजर इकबाल की भूमिका निभा रहे अर्जुन रामपाल के किरदार की झलक ट्रेलर में ही काफी दमदार दिखी थी। बावजूद इसके, खबरों के अनुसार उन्हें इस फिल्म के लिए करीब 1 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
यह उनके करियर के अहम किरदारों में से एक माना जा रहा है।
अक्षय खन्ना
अक्षय खन्ना फिल्म में रहमान डकैत के रूप में नजर आ रहे हैं। उनका लुक फैंस को बेहद पसंद आया था। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें इस फिल्म के लिए लगभग 2.5 करोड़ रुपये मिले हैं।
‘छावा’ में औरंगजेब का रोल निभाने के बाद यह उनका एक और तीखा और प्रभावी किरदार है।
संजय दत्त
दिग्गज अभिनेता संजय दत्त फिल्म में एसपी चौधरी असलम की भूमिका में दिखाई देंगे। उनकी एंट्री और स्क्रीन प्रेजेंस हमेशा की तरह दमदार रहने वाली है।
सूत्रों के अनुसार, उन्हें भी ‘धुरंधर’ के लिए करीब 2.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
आर माधवन
आर माधवन इस फिल्म में अजय सान्याल की भूमिका निभा रहे हैं, जो माना जा रहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से प्रेरित है।
फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका होने के कारण माधवन को लगभग 9 करोड़ रुपये की फीस दी गई है।
सारा अर्जुन
फिल्म की लीड एक्ट्रेस के तौर पर सारा अर्जुन नजर आ रही हैं। दक्षिण भारतीय सिनेमा में सक्रिय सारा को इस फिल्म के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये मिलने की जानकारी सामने आई है।
सारा, लोकप्रिय दक्षिण भारतीय अभिनेता राज अर्जुन की बेटी हैं।