- चेयरमैन संजय तिवारी ने किया डॉक्टरों का सम्मान
दुर्ग (छत्तीसगढ़)1 जुलाई। दुर्ग के चिखली स्थित एसआर हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज में बुधवार को ‘राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे’ हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस खास मौके पर अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों और स्टाफ को सम्मानित किया गया.इसके अलावा सभी ने मिलकर केक काटा और खुशियां साझा कीं। यह आयोजन समाज में डॉक्टरों के अद्वितीय योगदान, त्याग और सेवा भावना के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से किया गया था।
डॉक्टर समाज के लिए सेवा और मानवता के प्रतीक
इस मौके पर एस आर हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज के चेयरमैन संजय तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर्स डे के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “डॉक्टर समाज के लिए सेवा, समर्पण और मानवता के प्रतीक हैं। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी डॉक्टर अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए लोगों के जीवन की रक्षा करते हैं। इसलिए उनका सम्मान करना पूरे समाज का दायित्व है।

डॉक्टरों को मिला सम्मान, सेवा का दोहराया संकल्प
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ रंजन सेन गुप्ता कार्डियोलॉजी सर्जन ने कहा कि,आज का दिन सभी के लिए महत्वपूर्ण है,आज, 1 जुलाई, डॉ. बी.सी. राय का जन्मदिन है जिसे चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आज का दिन पूरे अस्पताल परिवार के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि चिकित्सा पेशा एक परिवार की तरह है. जिसमें सभी मिलकर एक मरीज का इलाज करते है.और आगे भी हम सब मिलकर एक परिवार की तरह कार्य करते रहेंगे।




इसी तरह डॉ के. के. जैन जनरल मेडिसिन ने भी डॉक्टर्स डे पर प्रकाश डालते हुए कहा आज का दिन डॉ. बी.सी. राय की याद में मनाया जाता है कि,किस तरह उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण निःस्वार्थ सेवा दी थी.उन्होंने अपने जीवन के आखरी दिनों में भी अपनी सेवाएं दी उनके इसी सेवाभाव को याद करते हुए हम सब ने डॉक्टर्स डे मनाया।
इनके अलावा कार्यक्रम को डाँ वाई. के. शर्मा जनरल सर्जन व डाँ वनश्री सिन्हा ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि,डॉक्टर्स डे ये भी संदेश देता है कि,जिस तरह डॉक्टर्स को भगवान का दुसरा रुप मानते है.इसलिए डॉक्टर्स एवं नर्सिंग स्टाफ में सेवाभाव होना चाहिए जिस तरह डॉ. बी.सी. राय ने अंतिम क्षणों तक सेवा देते रहे उसी तरह हमें भी निःस्वार्थ होकर सेवा देना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने एस आर हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज के चेयरमैन संजय तिवारी का आभार व्यक्त भी किया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के मेडीकल सुप्रीटेन्डेन्ट डॉ रंजन सेन गुप्ता कार्डियोलॉजी सर्जन, डॉ के. के. जैन जनरल मेडिसिन, डाँ वाई. के. शर्मा जनरल सर्जन,डाँ वनश्री सिन्हा नेत्र विभाग, को एस आर हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज के चेयरमैन संजय तिवारी के द्वारा स्मृति चिह्न, उपहार और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सम्मान की कड़ी में डॉ दीपा मिश्रा , डॉ ममता साहू ,डॉ सुमित सोनी, डॉ बलिराम रॉय , डॉ अश्वनी शुक्ला इन्हीं के साथ अस्पताल में बेहतर प्रदर्शन करने पर अन्य विभाग से अभिषेक रिछारिया सीनियर अकाउंटेंट ,प्रेम चंद्राकर नेत्र विभाग सहायक, प्रियेश मिश्रा आयुष्मान इंचार्ज,जगजीत नारायण पांडेय मैनेजिंग डायरेक्टर , सहित सीमा बरहरे,तनुजा साहू को भी सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन से मिले इस सम्मान पर आभार व्यक्त करते हुए डॉक्टरों ने भविष्य में भी पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ मरीजों की सेवा करने का अपना संकल्प दोहराया। इस भावुक और सफल आयोजन में डॉक्टरों के साथ-साथ बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल के अन्य कर्मचारी व छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।