नशेड़ी युवक ने सिलेंडर पटककर की दोस्त की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दुर्ग/लोकतंत्र प्रहरी/
नशे के चलते अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।खासकर युवाओं में इसका असर देखने को मिल रहा है।आए दिन लुटपाट, मारपीट, हत्या की घटनाएं हो रही है। ऐसा ही एक मामला शनिवार की देर रात दुर्ग जिला कलेक्ट्रेट के पास हुई है।दो युवक जिसमें से एक युवक नशे में धूत था.आपस में लड़ते हुए वेज चाइनीज दुकान तक आए जिसमें से एक युवक ने दुसरे युवक के सिर पर सिलेंडर की टंकी पटक दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट के दुर्ग के कचहरी वार्ड में बैजनाथ पारा स्थित जय हनुमान मुंबई वेज चाइनीज़ दुकान पर खाने को लेकर भूपेंद्र सागर और शंभू उड़िया के बीच विवाद हो गया.जिस पर भूपेंद्र सागर ने शंभू उड़िया के सिर गैस सिलेंडर की टंकी पटक कर उसकी हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भूपेंद्र सागर नशे का आदी है और आए दिन विवाद करते रहता है

.उसने ही शंभू उड़िया के सिर पर लगातार टंकी पटका जिससे शंभू बुरी तरह घायल हो कर मौके पर ही दम तोड़ दिया।यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची.मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पुलिस की टीम बनाकर आरोपी की खोजबीन शुरू की और घंटे भर के भीतर ही आरोपी भूपेंद्र सागर को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *