इजरायल में रोजगार के अवसर: 3500 पदों पर भर्ती, NSDC के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NSDC) के अंतर्गत भारत–इजरायल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट के तहत विदेश में रोजगार के बड़े अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अंतर्गत इजरायल में होम बेस्ड केयर नर्स (Home Based Care Giver) के 3500 पदों पर भर्ती की जाएगी।

जानकारी के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 2,00,000 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। यह नियुक्ति अनुबंध आधार पर 2 वर्ष के लिए होगी, जिसे आवश्यकता अनुसार बढ़ाया जा सकता है।

आवश्यक योग्यता एवं शर्तें:

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है तथा इंटरमीडिएट स्तर पर अंग्रेजी विषय आवश्यक है। अभ्यर्थी के पास कम से कम 3 वर्ष की वैध पासपोर्ट होनी चाहिए और वह शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।

इसके अलावा आवेदक की लंबाई 1.5 मीटर से अधिक तथा वजन 45 किलोग्राम से अधिक होना चाहिए। अभ्यर्थी ने पूर्व में इजरायल में कार्य न किया हो। साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से 990 घंटे का केयरगिविंग/नर्सिंग प्रशिक्षण प्रमाण पत्र अनिवार्य है। इसमें GDA, ANM, GNM, B.Sc Nursing, Physiotherapy या Nurse Assistant Midwife जैसे कोर्स शामिल हैं।

सुविधाएं:

नियोजक द्वारा चयनित उम्मीदवारों को आवास एवं भोजन की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा चिकित्सा बीमा, राष्ट्रीय अवकाश एवं वार्षिक अवकाश की व्यवस्था भी प्रदान की जाएगी। सप्ताह में 6 दिन कार्य दिवस रहेगा।

चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा—
ऑनलाइन पंजीयन (NSDC पोर्टल), दस्तावेज सत्यापन, पात्रता जांच, स्वास्थ्य परीक्षण एवं पुलिस क्लियरेंस, इसके बाद इजरायल के नियोक्ता द्वारा वीडियो इंटरव्यू और अंतिम चयन।

वेतन संरचना:

रिपोर्ट के अनुसार वेतन से आवास, भोजन एवं बीमा आदि की कटौती के बाद लगभग 1,99,770 रुपये प्रतिमाह उम्मीदवार को प्राप्त होंगे।

आवेदन प्रक्रिया:

इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द आधिकारिक रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन करें। किसी भी प्रकार की शंका होने पर जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

प्रशासन की अपील:

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार केवल आधिकारिक माध्यम से ही आवेदन करें और किसी भी दलाल या फर्जी एजेंट से सावधान रहें। सभी जानकारी रोजगार कार्यालय, दुर्ग से प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *