भिलाई में माता मरियम का जन्मोत्सव एट्टुनोम्ब पेरुनाल श्रद्धा और भक्तिभाव से संपन्न

भिलाई। सेक्टर-6 स्थित St. Mary’s JSO Church में माता मरियम का जन्मोत्सव एट्टुनोम्ब पेरुनाल 2026 श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। फादर जोसेफ वर्गीस के मार्गदर्शन में आयोजित यह पावन समारोह 1 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक चला।

समारोह का समापन 8 सितंबर को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस अवसर पर पवित्र त्रि-मिस्सा (Holy Tri-Mass), भव्य जुलूस, बेनेडिक्शन (Benediction) का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद श्रद्धालुओं के बीच नेरचा का वितरण किया गया।

करीब 160 विश्वासियों ने ग्रहण किया नेरचा

समापन समारोह में लगभग 160 विश्वासियों ने नेरचा ग्रहण किया और माता मरियम से आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान चर्च परिसर प्रार्थना, भक्ति और श्रद्धा के वातावरण से भक्तिमय बना रहा।

चर्च पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

समारोह में चर्च के सचिव लालू चारियन, ट्रस्टी टी. वी. जॉर्जकुट्टी सहित सिबी अब्राहम, साजी जोसेफ, उल्लास, सजी मोन और रेजी सी. मैथ्यू की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आयोजन में बड़ी संख्या में विश्वासियों ने सहभागिता की। पूरे कार्यक्रम में प्रार्थना, श्रद्धा, भक्ति और आपसी एकता की भावना देखने को मिली। समापन अवसर पर माता मरियम से सभी विश्वासियों और उनके परिवारों पर सदैव कृपा एवं आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *