दुर्ग : दुर्ग जिले के धमधा रोड पर रविवार देर रात हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरी इलाके में सनसनी फैला दी। ग्राम तुमाकला की सरपंच देहुती बाई कश्यप के पति एवं पूर्व उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की लूटपाट के दौरान चार बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात करहीडीह से चिखली चौक के बीच धमधा रोड पर हुई।
जानकारी के अनुसार, प्रकाश सिंह कश्यप रविवार देररात भिलाई से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक कर लूटपाट की कोशिश की। बताया जा रहा है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। चाकू के गहरे घाव लगने के कारण प्रकाश सिंह कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी उनका मोबाइल फोन और करीब 4 हजार रुपये नकद लेकर मौके से फरार हो गए।
जनप्रतिनिधि की इस तरह बीच सड़क पर हुई हत्या के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मृतक प्रकाश सिंह कश्यप ग्राम तुमकाला के उपसरपंच रह चुके थे, जबकि उनकी पत्नी देहुती बाई कश्यप वर्तमान में ग्राम पंचायत तुमकाला की सरपंच। घटना की सूचना मिलते ही जेवरा सिरसा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जाच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज, संदिग्धों की गतिविधियों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस जघन्य हत्या और लूट की घटना ने जिले में कानून – व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम को लगाया गया