भिलाई। शेयर मार्केट में अधिक लाभ का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी टोमन दास साहू के खिलाफ दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने प्रार्थी दीपक गाडगे (37 वर्ष), निवासी न्यू राजेन्द्र नगर अमलीडीह रायपुर तथा पापा राव (63 वर्ष), सेक्टर-06 भिलाई सहित अन्य लोगों को शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा दिलाने का प्रलोभन दिया। इस दौरान आरोपी ने दीपक गाडगे से 23 लाख रुपये, भीष्म महिलांग से 15 लाख रुपये, पापा राव से 10 लाख रुपये सहित अन्य लोगों से भी लाखों रुपये की ठगी की।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सुपेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टोमन दास साहू को गिरफ्तार कर लिया।
भारी मात्रा में सामग्री जप्त
पुलिस ने आरोपी के कार्यालय और घर से निम्न सामग्री जप्त की—
- 1 किया कार
- 1 लैपटॉप
- 1 सीपीयू
- 1 कीबोर्ड
- 2 मॉनिटर
- 10 चेकबुक
- 2 मोबाइल फोन
- 4 लेन-देन की डायरी
- 10 ट्रॉफी
दर्ज प्रकरण
- अपराध क्रमांक 766/2026 — धारा 318(2), 318(4) बीएनएस
- अपराध क्रमांक 767/2026 — धारा 318(2), 318(4) बीएनएस
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, उनि धनेश्वर साहू, उनि चितराम ठाकुर, उनि नमिता टेकाम, प्र.आर. प्रकाशचंद तिवारी एवं आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।