Home treatment : गर्मियों में पसीना, धूल और प्रदूषण के कारण बालों में बदबू आने लगती है और वे चिपचिपे, रूखे व बेजान नजर आने लगते हैं। ऐसे में बालों की सही देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है। अक्सर लोग पार्लर जाकर हेयर स्पा करवाते हैं, लेकिन हर बार समय और पैसे की कमी के कारण यह संभव नहीं हो पाता।
ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से आप घर पर ही बालों को नेचुरल तरीके से हेल्दी और शाइनी बना सकते हैं।
नारियल दूध से डीप कंडीशनिंग
नारियल का ताजा दूध बालों को गहराई से नमी देता है। इसे स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और गर्म तौलिया बांधकर 30 मिनट बाद धो लें। इससे बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं।
अंडा और ऑलिव ऑयल का कमाल
अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है, जो डैमेज बालों को रिपेयर करने में मदद करता है। इसमें शहद और ऑलिव ऑयल मिलाकर मास्क बनाएं और 20-25 मिनट बाद धो लें। बाल स्मूथ और मजबूत बनते हैं।
ग्रीन टी से स्कैल्प डिटॉक्स
ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं और हेयर फॉल कम करने में मदद करते हैं। ठंडी ग्रीन टी से स्कैल्प की मसाज करें और आधे घंटे बाद बाल धो लें।
विनेगर हेयर मास्क से शाइन वापस लाएं
कंडीशनर, ग्लिसरीन, ऑलिव ऑयल और थोड़े से विनेगर का मिश्रण बालों को स्मूद और फ्रिज़-फ्री बनाता है। 20 मिनट बाद बाल धोने से फर्क नजर आता है।
केला और ऑलिव ऑयल से नैचुरल सॉफ्टनेस
पका हुआ केला, दही और ऑलिव ऑयल का मास्क बालों को गहराई से पोषण देता है। इसे लगाने के बाद बाल सिल्की और हेल्दी नजर आते हैं।
ध्यान रखने योग्य बातें
बाल धोते समय बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, हमेशा माइल्ड शैंपू चुनें और मास्क लगाने के बाद बालों को जोर से न रगड़ें।
इन आसान घरेलू तरीकों से आप बिना पार्लर जाए भी गर्मियों में अपने बालों को हेल्दी, फ्रेश और चमकदार बनाए रख सकते हैं।