श्री शंकरा विद्यालय सेक्टर-10 एस.एस.ई.का गौरवपूर्ण परीक्षा परिणाम

भिलाई : श्री शंकरा विद्यालय सेक्टर-10 के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने सी.बी.एस.ई.कक्षा 10वीं (वर्ष 2025-2026 ) में एक बार फिर अपना परचम लहराया |10 बच्चों ने 95% से अधिक अंक लाकर एवं 69 बच्चों ने 90 % से अधिक अंक लाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया ।

कक्षा 10वीं के आयुष प्रताप सिंह ने 99% प्राप्त कर प्रथम,अविरल राय ने 98.6% प्राप्त कर द्वितीय तथा कृतिका झा ने 97.6% प्राप्त कर तृतीय स्थान पर अपनी जगह बनाई |

अंग्रेजी विषय में धीरज साहू ने 97 अंक,गणित विषय में आयुष प्रताप सिंह ने 99,विज्ञान विषय में आयुष प्रताप सिंह, अनुनय ताम्रकार और भार्गव बिसेन ने 98अंक प्राप्त किये|अविरल राय ने सामाजिक विज्ञान  में 100 एवं हिंदी में 98 अंक प्राप्त किये |

सूचना प्रौद्योगिकी (IT) में अविरल राय,अनवी कुरूप,नितीश पांडे,युक्ति कौशिक,लव्य सावरिया ने 100 अंक प्राप्त किये | संस्कृत में आयुष प्रताप सिंह,कृतिका झा,अनुनय ताम्रकार,अश्विनी संदीप पवार,मीनाक्षी अग्रवाल,वैभवी शर्मा ने 100 अंक प्राप्त किये |सभी बच्चों ने उत्कृष्ट अंको से उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन किया ।

विद्यालय के प्राचार्य श्री बिपिन देशमुख, उप प्राचार्य श्री विजयन बी.और सभी शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री वी.रामचंद्रन ,सचिव श्री एस.स्वामीनाथन एवं समिति के अन्य सम्मानीय सदस्यों ने इस उपलब्धि पर हर्ष  व्यक्त कर आशीर्वाद देते  हुए  उत्कृष्ट प्रदर्शन की बधाई दी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *