SBI में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 100 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी डिटेल्स

SBI Recruitment 2026 : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। बैंक ने ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर (MMGS-II) के 100 पदों पर स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर की भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और उम्मीदवार 2 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता क्या होनी चाहिए?

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही IIBF द्वारा जारी फॉरेक्स ऑपरेशंस सर्टिफिकेट और कम से कम 2 वर्षों का संबंधित कार्य अनुभव भी जरूरी रखा गया है।

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 30 अप्रैल 2026 तक 23 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण में योग्य उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी, जिसके बाद इंटरव्यू के जरिए अंतिम चयन होगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹750 निर्धारित किया गया है। जबकि SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।

सैलरी और लाभ

चयनित उम्मीदवारों को ₹64,820 से ₹93,960 तक मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा उन्हें DA, HRA, PF, NPS, मेडिकल सुविधाएं और अन्य बैंकिंग लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।

यह भर्ती बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *