अंबिकापुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भव्य स्वागत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री रहे मौजूद

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अंबिकापुर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। गांधी स्टेडियम हेलीपेड पर राज्यपाल रमेन डेका ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति मुर्मु का आत्मीय स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति मुर्मु अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत अंबिकापुर पहुंचीं, जहां उनके स्वागत के लिए सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएँ पहले से ही सुदृढ़ की गई थीं। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति का यह दौरा राज्य के लिए महत्वपूर्ण है और उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *