महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

सुकमा एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती जिले के विभिन्न ग्रामों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए की जा रही है।

भर्ती के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद ग्राम पेन्टाचिमली (तुमलपाड), उरसांगल-2, गोंदपल्ली (मण्डीमरका-02 एवं 03) तथा कोण्डासांवली-01 में रिक्त हैं। वहीं आंगनबाड़ी सहायिका के पद ग्राम ताडमेटला-02, पेन्टाचिमली (मिचीगुडा एवं टेकलगुडा) तथा तारलागुडा (कलाईगुडा केंद्र) में भरे जाएंगे।

इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 22 जुलाई 2026 से 05 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन केवल निर्धारित ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय, सुकमा अथवा संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

इच्छुक एवं पात्र महिला उम्मीदवार 22 जुलाई 2026 से ऑनलाइन माध्यम से https://aww.e-bharti.in/ पर आवेदन कर सकती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *