Green SM Limo की धमाकेदार एंट्री, पहले ही राइड पर 50% छूट का फायदा

नई दिल्ली। भारतीय मोबिलिटी बाजार में एक नए युग की शुरुआत हो गई है। ‘एसएम ग्रीन’ (SM Green) ने भारत में अपनी प्रीमियम टैक्सी सेवा ‘ग्रीन एसएम लिमो’ (Green SM Limo) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस लॉन्च के साथ कंपनी ने दुनिया के सबसे बड़े और तेजी से बढ़ते मोबिलिटी बाजारों में से एक भारत में अपनी मजबूत एंट्री दर्ज कराई है। भारत इस सेवा के लिए पांचवां देश बन गया है, जहां कंपनी ने संचालन शुरू किया है।

इस नई एंट्री के साथ अब कंपनी का सीधा मुकाबला पहले से मौजूद कैब सेवाओं ओला (Ola) और उबर (Uber) से होगा। इससे पहले यह सेवा वियतनाम, लाओस, इंडोनेशिया और फिलीपींस जैसे देशों में सफलतापूर्वक शुरू की जा चुकी है।

पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहनों पर आधारित सेवा

‘ग्रीन एसएम लिमो’ की सबसे बड़ी खासियत इसका पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) पर आधारित फ्लीट है। यह सेवा पर्यावरण अनुकूल (ग्रीन मोबिलिटी) पर केंद्रित है, जिसमें यात्रियों को केवल इलेक्ट्रिक टैक्सी ही उपलब्ध कराई जाएगी। शुरुआती चरण में यह सेवा दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख इलाकों में शुरू की गई है और आगे इसे देश के अन्य शहरों में भी विस्तार दिया जाएगा।

विनफास्ट की लग्जरी 7-सीटर कार में सफर

इस प्रीमियम सेवा में यात्रियों को विनफास्ट की ‘लिमो ग्रीन’ (VinFast Limo Green) 7-सीटर लग्जरी कार उपलब्ध कराई जाएगी। यह वाहन विशेष रूप से आरामदायक और प्रीमियम सफर को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

कार के अंदर यात्रियों के लिए स्पेशियस कैबिन, पीने का पानी, वेट टिशू और अन्य जरूरी सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहनों में इंटीरियर और एक्सटीरियर हाई-टेक कैमरे भी लगाए गए हैं।

बुकिंग पर 50% डिस्काउंट का ऑफर

इस सेवा का लाभ लेने के लिए यात्रियों को ‘ग्रीन एसएम’ ऐप डाउनलोड करना होगा, जो गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 5 जून से 11 जून तक बुकिंग पर 50 प्रतिशत तक का बंपर डिस्काउंट दे रही है।

कंपनी का दावा है कि यह सेवा भारतीय प्रीमियम कैब मार्केट में नई प्रतिस्पर्धा पैदा करेगी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *