अगर आप ऐसी डिश की तलाश में हैं जो पोष्टिक भी हो, स्वादिष्ट भी और कम समय में तैयार भी हो जाए, तो यह हेल्दी नुट्री सलाद बाउल एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें सोया, पनीर और ताज़ी सब्जियों का संतुलित मिश्रण शामिल है, जो शरीर को प्रोटीन, फाइबर और आवश्यक विटामिन देता है। यह सलाद हल्का होने के बावजूद पेट भरने वाला और स्वाद में ताज़गी लिए होता है।
सामग्री
पानी – 400 मिलीलीटर
सोया चंक्स – 50 ग्राम
नमक – आधा चम्मच
पपरिका – आधा चम्मच
ऑलिव ऑयल – एक चम्मच
टमाटर – 200 ग्राम
लाल शिमला मिर्च – 40 ग्राम
लहसुन – एक चम्मच
कश्मीरी सूखी लाल मिर्च – दो
पानी – 50 मिलीलीटर
पनीर – 40 ग्राम
नमक – एक चौथाई चम्मच
नींबू का रस – एक चम्मच
पानी – 80 मिलीलीटर
खीरा – 180 ग्राम
प्याज – 120 ग्राम
टमाटर – 100 ग्राम
लेट्यूस – 60 ग्राम
विधि
- पानी गर्म करके उसमें सोया चंक्स और नमक डालें। तीन से चार मिनट उबालें।
- गैस बंद कर सोया को छान लें और अतिरिक्त पानी निचोड़कर हटा दें।
- सोया में नमक, पपरिका और ऑलिव ऑयल मिलाकर अच्छी तरह टॉस करें।
- मिश्रण को बेकिंग ट्रे में फैलाएं और 180 डिग्री सेल्सियस पर 15 मिनट बेक करें।
- एक पैन में टमाटर, लाल शिमला मिर्च, लहसुन और सूखी लाल मिर्च को 50 मिलीलीटर पानी के साथ ढककर 7 से 8 मिनट पकाएं।
- पकने के बाद टमाटरों का छिलका हटाएं और मिश्रण को ठंडा होने दें।
- ठंडा होने पर इसे ब्लेंडर में डालें। पनीर, नमक, नींबू का रस और पानी मिलाकर स्मूद सॉस तैयार करें।
- एक बड़े बाउल में कटे खीरे, प्याज, टमाटर, लेट्यूस, बेक्ड सोया चंक्स और तैयार सॉस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- तैयार सलाद को सर्विंग बाउल में निकालें।
- तुरंत परोसें और ताज़गी का आनंद लें।