रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने की बढ़ी उम्मीद, जेलेंस्की के साथ शांति वार्ता पर हुई चर्चा

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से जारी युद्ध को खत्म करने के लिए कूटनीतिक प्रयास एक बार फिर तेज होते दिखाई दे रहे हैं। इसी सिलसिले में अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। बैठक के बाद जेलेंस्की ने बातचीत को बेहद महत्वपूर्ण और सार्थक बताया।

जेलेंस्की के मुताबिक, बैठक में रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर रुकी हुई वार्ता को दोबारा शुरू करने, यूक्रेन की सुरक्षा और आर्थिक गारंटी तथा आगामी सर्दियों के लिए सहायता पैकेज जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को विशेष रूप से एयर डिफेंस और ऊर्जा क्षेत्र में अमेरिकी मदद की उम्मीद है।

उन्होंने अमेरिकी एलएनजी की संभावित आपूर्ति और उसके इस्तेमाल की संभावनाओं का भी जिक्र किया। जेलेंस्की ने बताया कि बातचीत के तीसरे दौर में ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी समेत कई यूरोपीय देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। सभी पक्षों ने आगे भी बातचीत जारी रखने और दोबारा बैठक करने पर सहमति जताई।

त्रिपक्षीय वार्ता फिर शुरू होने की उम्मीद

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन, अमेरिका और रूस के बीच त्रिपक्षीय वार्ता को फिर से शुरू करने के प्रयास जारी हैं। इसका उद्देश्य युद्ध को समाप्त करने और शांति का रास्ता तलाशना है।

वहीं, अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने दावा किया कि मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई बातचीत में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही अमेरिका, रूस और यूक्रेन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता की घोषणा हो सकती है।

विटकॉफ और कुशनर रविवार को मॉस्को में पुतिन से मुलाकात के बाद यूक्रेन पहुंचे थे।

पहले भी हो चुकी है कई दौर की बातचीत

रूस-यूक्रेन संघर्ष का समाधान निकालने के लिए इससे पहले यूक्रेन, अमेरिका और रूस के प्रतिनिधियों के बीच अबू धाबी में 23-24 जनवरी और 4-5 फरवरी को दो दौर की वार्ता हुई थी। इसके बाद 17-18 फरवरी को जिनेवा में भी बातचीत हुई थी। हालांकि, बाद में त्रिपक्षीय वार्ता रुक गई और प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। अब अमेरिकी दूतों की पुतिन और जेलेंस्की से लगातार मुलाकातों के बाद एक बार फिर शांति वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *