Indian Air Force AFCAT 2 2026 आवेदन शुरू, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT-02/2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 19 जून तक आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच में कुल 142 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

शैक्षणिक योग्यता

टेक्निकल ब्रांच के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग या संबंधित विषय में डिग्री होना अनिवार्य है। अन्य पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं, जिनकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

आयु सीमा

फ्लाइंग ब्रांच के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच के लिए अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2027 के आधार पर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू (AFCAT) और अन्य आवश्यक परीक्षणों के आधार पर किया जाएगा। सभी चरणों में सफल होने के बाद ही अंतिम चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

AFCAT परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये निर्धारित किया गया है। हालांकि NCC Special Entry और GATE उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
सबसे पहले वेबसाइट पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद “Not Yet Registered? Register Here” पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
लॉगिन करके आवश्यक जानकारी भरें और आवेदन फॉर्म पूरा करें।
शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें और अंत में उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

यह भर्ती भारतीय वायुसेना में अधिकारी बनने का एक सुनहरा अवसर है, जिसमें देशभर के युवा उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *