भिलाई में पीलिया का प्रकोप नगर निगम और प्रशासन की विफलता या प्रायोजित ‘नरसंहार’?

  • आप’ ने की महापौर और स्वास्थ्य प्रभारी के इस्तीफे के साथ ED/CBI जांच की मांग

भिलाई: आम आदमी पार्टी, भिलाई के नेता जसप्रीत सिंग ने शहर के सेक्टर-7 और श्रमिक बस्तियों में तेजी से फैलते पीलिया के प्रकोप पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए इसे नगर निगम प्रशासन द्वारा प्रायोजित ‘नरसंहार’ करार दिया है। पार्टी ने इस प्रशासनिक विफलता और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए महापौर और स्वास्थ्य विभाग के MIC सदस्य लक्ष्मीपति राजू के तत्काल इस्तीफे की मांग की है। 

 भयावह स्थिति और प्रशासन की संवेदनहीनता :

पार्टी पदाधिकारियों डॉ एसके अग्रवाल जी ने बताया कि वर्तमान में सेक्टर-7 की सड़क 37 और 38 (विशेषकर 37 ए, बी, सी और 38 ए) के लगभग 145 क्वार्टर पीलिया की चपेट में हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि 25 से अधिक बच्चे संक्रमित हैं, जिनमें से कई शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज और अन्य निजी अस्पतालों में जीवन और मौत की जंग लड़ रहे हैं। वैशाली नगर में एक मासूम की मौत और खुर्सीपार में फैला संक्रमण निगम के ‘स्वस्थ भिलाई’ के दावों की पोल खोलता है। 

‘ बीएसपी क्षेत्र’ का बहाना और भ्रष्टाचार के आरोप :

जसप्रीत सिंह ने प्रशासन के ‘बीएसपी क्षेत्र’ वाले बहाने पर तीखा तंज कसा है। पार्टी का कहना है कि:

महापौर और स्वास्थ्य प्रभारी अक्सर अधिकार क्षेत्र न होने का रोना रोते हैं, लेकिन यदि वहां निगम का अधिकार नहीं है, तो चुनाव का ढोंग क्यों रचा जाता है और पार्षदों को जनता के टैक्स से ‘मुफ्त की सैलरी’ क्यों दी जा रही है?। 

जब तालाब खुदवाना हो, करोड़ों के गार्डन बनाने हों या कमीशन वाले ‘पेवर ब्लॉक’ लगाने हों, तब निगम को सीमाएं याद नहीं आतीं, लेकिन जर्जर पाइपलाइन बदलने के वक्त 50 साल पुराना इतिहास याद आ जाता है। 

जनता आज भी 50 साल पुरानी, गटर में डूबी जर्जर पाइपलाइनों का ‘जहरीला पानी’ पीने को मजबूर है, जबकि स्वास्थ्य और सफाई के नाम पर हर साल करोड़ों का बजट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है।

 आम आदमी पार्टी की प्रमुख मांगें :

नैतिक जिम्मेदारी और इस्तीफा: बीमारियों के दलदल में जनता को धकेलने वाले महापौर और MIC सदस्य लक्ष्मीपति राजू तत्काल इस्तीफा दें। 

उच्च स्तरीय जांच: पिछले 4 वर्षों में सफाई और स्वास्थ्य बजट में हुई भारी लूट की जांच ED (प्रवर्तन निदेशालय) और CBI से कराई जाए। 

 चुनाव और वेतन पर रोक : यदि निगम बीएसपी क्षेत्रों में साफ पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं देने में अक्षम है, तो वहां के पार्षदों का वेतन और आगामी चुनाव तत्काल बंद किए जाएं। 

आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल ठोस कार्रवाई और पाइपलाइन बदलने का काम शुरू नहीं हुआ, तो पार्टी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।  ज्ञापन देने वाले में जसप्रीत सिंह, धर्मेंद्र कुमार चौधरी, विजय अग्रवाल, कुलबीर सतपथी ,रऊफ अंसारी,सूरज, हरचरण, देवेन्द्र, डॉ एसके अग्रवाल, अविनाश, अमजद अली, सोनू यादव, कई कार्यकर्ता उपस्थित थे और सभी ने आंदोलन की चेतावनी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *