क्रिकेट प्रेमियों के लिए नौकरी का मौका, BCCI में Sports Science & Medicine Head की भर्ती

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों की फिटनेस, चोट प्रबंधन और रिकवरी व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए Head (Sports Science & Medicine) पद पर भर्ती निकाली है। यह नियुक्ति बेंगलुरु स्थित BCCI के Centre of Excellence के लिए की जाएगी। बोर्ड ने इस पद के लिए एक ही वैकेंसी जारी की है।

इस पद पर चयनित अधिकारी भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस, चोट से बचाव, उपचार, रिहैबिलिटेशन और लंबे समय के शारीरिक विकास से जुड़ी रणनीति तैयार करने और उसे लागू करने की जिम्मेदारी संभालेगा। उम्मीदवार की उम्र 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।

फिटनेस और रिहैबिलिटेशन की होगी जिम्मेदारी

Head (Sports Science & Medicine) को खिलाड़ियों की मेडिकल जांच के साथ-साथ Sports Science और Medicine की व्यापक रणनीति तैयार करनी होगी। चोट की रोकथाम, चोट के बाद उपचार और रिहैबिलिटेशन, बीमारी प्रबंधन तथा खिलाड़ियों की वेलनेस पर भी अधिकारी की निगरानी रहेगी।

इसके अलावा Centre of Excellence और Team India से जुड़ी Physiotherapy और Strength & Conditioning टीमों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना भी इस पद की प्रमुख जिम्मेदारी होगी।

रिसर्च और नई तकनीक पर रहेगा जोर

BCCI ऐसे उम्मीदवार की तलाश में है, जो आधुनिक Sports Science, Medicine, रिसर्च और तकनीक को क्रिकेट से जोड़ सके। चयनित अधिकारी को Sports Science और Medicine विभाग के Research Wing को विकसित करने के साथ देश-विदेश के प्रतिष्ठित Sports और Medical Institutions के साथ सहयोग बढ़ाने का काम भी करना होगा।

योग्यता और अनुभव

आवेदक के पास Sports Science या संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होना जरूरी है। Doctorate डिग्री वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल सकती है। इसके अलावा मल्टी-डिसिप्लिनरी हाई-परफॉर्मेंस टीम को रणनीतिक स्तर पर संभालने का कम से कम 5 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।

प्रोफेशनल या ओलंपिक स्तर की हाई-परफॉर्मेंस टीम के साथ Sports Science या Medicine सपोर्ट का अनुभव और संबंधित क्षेत्र में वैध Professional Accreditation या Licence भी जरूरी होगा। Medical Director या Chief Medical Officer के रूप में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।

30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

BCCI के अनुसार इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को व्यक्तिगत इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। यह भर्ती बेंगलुरु स्थित Centre of Excellence के लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *