न्यायालय में नौकरी का मौका: हाईकोर्ट में 1200 से अधिक पदों पर भर्ती शुरू

चंडीगढ़। युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर सामने आया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की शुरुआत 26 मई से हो चुकी है और उम्मीदवार 23 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट Society for Centralized Recruitment of Staff in Subordinate Courts (sssc.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता मानदंड

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही 10वीं या 12वीं स्तर पर हिंदी या संस्कृत विषय का अध्ययन अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवारों को कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी (Word Processing और Spreadsheet) का ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा 1 जनवरी 2026 के आधार पर तय की गई है, जिसमें न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • SC/BC/ESM/EWS (हरियाणा) वर्ग: ₹710
  • सामान्य पुरुष उम्मीदवार: ₹1200
  • महिला उम्मीदवार: ₹875
  • PwBD उम्मीदवार: शुल्क से पूरी छूट

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, “Clerk Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर शुल्क जमा करें और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *