भिलाई। शनिवार रात करीब 9 बजे NH-53 स्थित D-Mart के सामने एक CNG टैंकर में लीकेज की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। गैस रिसाव की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और NHAI की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
घटनास्थल के पास अस्पताल और मैरिज पैलेस होने के कारण प्रशासन और सुरक्षा टीमों ने विशेष सतर्कता बरती। किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए इलाके को सुरक्षित करने की कार्रवाई शुरू की गई।

CNG टैंकर में लीकेज की सूचना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर NH-53 बाईपास पर यातायात प्रभावित हो गया और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंची पुलिस, SDRF और NHAI की टीमों ने स्थिति को नियंत्रित करने तथा गैस रिसाव से किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए।
फिलहाल घटना में किसी बड़े हादसे या जनहानि की सूचना नहीं है। समय रहते सुरक्षा टीमों के मौके पर पहुंचने से संभावित बड़ा हादसा टल गया।