पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 108 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बड़ा ट्रांसफर आदेश जारी करते हुए 108 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया है। इस फैसले के बाद पूरे पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

जारी आदेश के तहत विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में अधिकारी, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिसिंग में बेहतर समन्वय के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

पुलिस विभाग के अनुसार लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों को बदलकर अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा गया है, ताकि कार्यप्रणाली में संतुलन और प्रभावशीलता बनी रहे।

ट्रांसफर आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्द नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इस तरह के प्रशासनिक बदलाव जारी रह सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *