महापौर ने दो वार्डो को दिए 8 लाख,भवन संधारण और सीमेंटीकरण के लिए किया भूमिपूजन

रिसाली | रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने दशहरा मैदान रिसाली सेक्टर और एचएससीएल कालोनी स्टेशन मरोदा में निर्माण कार्य के लिए 08 लाख रूपये स्वीकृत किया है। विकास कार्य को आरंभ करने उन्होंने वार्ड 10 और वार्ड 18 पहुंचकर भूमिपूजन भी किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि, निगम क्षेत्र में वे विकास कार्य को पूर्ण कराया जाएगा।

महापौर शशि सिन्हा पहले वार्ड 10 पहुंची। यहां पर उन्होंने एमआईसी सदस्य जमुना ठाकुर के अनुरोध पर 05 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से ब्लाक 249 से 252 तक के छुटे हुए आंगन में सीमेंटीकरण का कार्य पूर्ण होगा।

इसी तरीके से पार्षद रेखा देवी की मांग पर महापौर ने 03 लाख की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से वार्ड में गौरा चैड़ी निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। महापौर ने बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *